मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

एसपी ने इंटर स्टेट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार

रात तीसरी प्रखंड में आने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बूथों और

इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएसपी सहित

थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिये। एसपी ने थाना प्रभारी और डीएसपी

को मतदान केंद्रों में सुरक्षा के साथ साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का

निर्देश दिये हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिन मतदान केंद्रों में

कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे, ऐसे गांवों में स्थित

मतदान केंद्रों में गिरिडीह पुलिस 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान करवाने

के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए गिरिडीह पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटें कोडरमा लोकसभा

क्षेत्र में आती है। इन चार विधानसभा सीटं में से तीन विधानसभा क्षेत्र

बिहार के बॉर्डर से सटे हुए हैं, जो इलाका बिहार से सटा हुआ है वह नक्सल

प्रभावित क्षेत्र है, इस इलाके में शांतिपूर्ण मतदान कराना पुलिस के लिए

हमेशा से ही चुनौती रही है। इस चुनौती को देखते हुए गिरिडीह प्रशासन अभी

से ही अलर्ट मोड में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें