मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दुकानदार की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सरायकेला। सरायकेला- खरसावां जिला स्थित एनआईटी रोड स्थित एक दुकान में दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आदित्यपुर के एनआईटी रोड स्थित एक दुकान में मंगलवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में दुकानदार का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश शर्मा (51) के रूप में हुई है, जो पेशे से दुकानदार थे। सुबह के समय स्थानीय दुकानदारों ने बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत आरआईटी थाना को सूचित किया।पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर जयप्रकाश शर्मा का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस और मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के अनुसार, जयप्रकाश शर्मा बीते दो दिनों से लापता थे और उनकी दुकान भी लगातार बंद थी। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दो दिन पुरानी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी दो दिनों से रांची में इलाज करवा रही थीं और घटना के समय घर में मौजूद नहीं थीं। पत्नी ने यह भी बताया कि हाल ही में जयप्रकाश शर्मा का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि खुदकुशी का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।आरआईटी थाना के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक, मानसिक और आर्थिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें