मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सोनू सूद को फॉलोअर से मिली डीपफेक वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्टर

सोनू सूद उस समय आश्चर्य चकित हो गए, जब उन्हें हाल ही में एक फॉलोअर से

डीप फेक वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग मिली। इस डीप फेक वीडियो कॉल में

सोनू बनकर एक बहरूपिया ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए फंड्स की ज़रूरत वाले एक

परिवार से बातचीत की और उन्हें फाइनेंशियल हेल्प की गारंटी दी।

अभिनेता

सूद ने साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक और सावधान करने के लिए

अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी

फिल्म ‘फ़तेह’ डीप फेक और फर्जी लोन ऐप्स से जुड़ी वास्तविक जीवन की घटनाओं

से प्रेरित है। यह एक नई घटना है, जहां किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर

वीडियो कॉल के जरिए चैट करके एक अनजान परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश की।

कई निर्दोष व्यक्ति इस जाल में फंस जाते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता

हूं कि अगर आपको ऐसी कॉलें आएं तो सतर्क रहें। फतेह”

दिलचस्प

बात यह है कि ऐसी घटनाओं से प्रेरित होकर एक्टर अपनी नई थ्रिलर ‘फ़तेह’ के

लिए राइटर और डायरेक्टर बन गए। सूद ने डेढ़ साल के रिसर्च और विक्टिम्स,

साइबर क्राइम पुलिस ऑफिसर्स और एथिकल हैकर्स के इंटरव्यूज के बाद कहानी

लिखी। फ़िल्म फतेह में वह एक टेक सैवी इन्वेस्टिगेटिव एजेंट की भूमिका

निभाते हैं, जो देश को साइबर क्राइम से बचाने के मिशन पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें