मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 8 साल पूरे, दोस्ती और रिश्तों की कहानी आज भी करती है लोगों को कनेक्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 8 साल पूरे, दोस्ती और रिश्तों की कहानी आज भी करती है लोगों को कनेक्ट

मुंबई। दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने वाली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को आज रिलीज हुए पूरे 8 साल हो चुके हैं। 2018 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म युवाओं के बीच इतनी बड़ी पहचान बना लेगी। आठ साल बाद भी यह फिल्म लोगों की पसंदीदा बनी हुई है।

फिल्म की कहानी दो जिगरी दोस्तों सोनू और टीटू के इर्द-गिर्द घूमती है। टीटू (सनी सिंह) एक सीधा-सादा और इमोशनल लड़का है, जो बार-बार प्यार में पड़ता है और हर बार गलत फैसलों की वजह से दिल टूटने का दर्द झेलता है। ऐसे हर मौके पर उसका बचपन का दोस्त सोनू (कार्तिक आर्यन) उसके साथ खड़ा नजर आता है।

सोनू न सिर्फ टीटू का दोस्त है, बल्कि एक तरह से उसका मार्गदर्शक भी है, जो उसे गलत रिश्तों से बचाने की कोशिश करता है। सोनू का रिश्ता टीटू के परिवार से भी बेहद खास है।

बचपन में मां के गुजर जाने के बाद टीटू के घरवालों ने ही उसे अपने बेटे की तरह पाला।

कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब प्यार से थक चुका टीटू शादी करने का फैसला करता है। अरेंज मैरिज के जरिए उसकी जिंदगी में स्वीटी (नुसरत भरूचा) की एंट्री होती है। स्वीटी पहली नजर में ही टीटू और उसके पूरे परिवार का दिल जीत लेती है।

वह एक आदर्श बहू, समझदार बेटी और परफेक्ट जीवनसाथी के रूप में नजर आती है। लेकिन सोनू को शुरू से ही स्वीटी पर शक होता है। उसे लगता है कि कोई इंसान इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है। यहीं से दोस्ती और प्यार के बीच टकराव शुरू हो जाता है, जो फिल्म को आगे बढ़ाता है।

फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया।

फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरूचा की तिकड़ी कहानी में जान डालती है। इसमें आलोक नाथ, वीरेंद्र सक्सेना और दीपिका अमीन समेत कई कलाकार भी अहम किरदार में हैं।

फिल्म का संगीत इसकी सफलता का अहम हिस्सा रहा। 'दिल चोरी,' 'स्वीटी स्लोली,' 'लक मेरा हिट,' और 'तेरा यार हूं मैं' जैसे गाने रिलीज के समय चार्टबस्टर बने और आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

आज, आठ साल बाद भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें