मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम से बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश घायल हो गया है। गोली बदमाश के पैर में लगी है जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रविवार को बताया की राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तीन जुलाई को मशान बाबा के पास एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित पच्चीस हजार के इनामिया बदमाश के गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम को आज सुबह भोर में जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त आज थाना क्षेत्र के ग्राम होना से हिन्दुआरी की तरफ जा रहा है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा हिनौता रोड़ पर घेराबंदी कर अभियुक्त को रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दिया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और जांच में उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने बताया की मुठभेड़ में घायल बदमाश अमित यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी थाना नौगढ़ चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष है। इस पर आराेप है कि तीन जुलाई को पिस्टल से एक व्यक्ति के उपर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का काम किया था। मामले में इसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज था और पुलिस अधीक्षक ने 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया की पुलिस की गोली से घायल बदमाश अमित यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति ठीक है। इसके उपर पूर्व में जनपद सोनभद्र में तीन व चंदौली जिले में एक आपराधिक मामला दर्ज है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुठभेड़ व गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें