मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप माफिया भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप माफिया भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

सोनभद्र। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस और एसआईटी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जारी है।

न्यायालय के आदेश के बाद सोनभद्र पुलिस और एसआईटी टीम वाराणसी में आरोपी की लगभग 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, कफ सिरप के अवैध धंधे से अर्जित की गई इन संपत्तियों को जब्त करने का आदेश 22 जनवरी को न्यायालय द्वारा पारित किया गया था।

उसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल वाराणसी का रहने वाला है और लंबे समय से कोडीन युक्त सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त था। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी भोला प्रसाद को पश्चिमी बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के समय वह विदेश फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसे समय रहते पकड़ लिया गया।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत यह एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में दर्ज एफआईआर में भोला प्रसाद जायसवाल को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है।

जांच में सामने आया है कि उसने इस अवैध धंधे के जरिए भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने आगे कहा कि अब तक जांच में करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के अवैध रूप से अर्जित होने की पुष्टि हुई है, जिसे कुर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जांच जारी रहेगी और यदि और भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का पता चलता है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें