मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

सोनारी लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनारी लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और बाइक बरामद

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र में हुए एक लूटकांड का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद तुरंत की गई छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गुरुवार को डीएसपी मनोज ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर में मरीन ड्राइव रोड डोबो ब्रिज स्थित गोलचक्कर के पास एक ट्रक (संख्या बीआर27एजी 7265) के चालक से दो अपराधियों ने सोने का लॉकेट लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।जांच के क्रम में पुलिस ने बजरंग नगर, गोलमुरी निवासी हरदीप सिंह (25) और सर्कस मैदान, गोलमुरी निवासी विक्की सिंह उर्फ लंगर (29) को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट और अपराध में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 05बीएन5469) भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें