मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे के जन्म के बाद चिंतित थीं सोनम कपूर, कहा- मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनम

कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते

हुए सोनम ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। सावंरिया,

नीरजा, पैडमैन, रांझना, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम करने के बाद

प्रेग्नेंसी के कारण सोनम के करियर पर ब्रेक लग गया। लेकिन अब वह वापसी

करना चाहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी को

लेकर कमेंट किया है।

सोनम ने 2022 में बेटे को जन्म दिया

लेकिन उसके बाद सदमे में चली गईं। प्रेग्नेंसी के बाद सोनम का वजन 32 किलो

बढ़ गया इसलिए सोनम चिंतित थी। सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस

इंटरव्यू में उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद के पीरियड के बारे में कमेंट

किया। उन्होंने कहा, "मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। सच कहूं तो मैं शुरू से

ही चिंतित थी। आप बच्चे के साथ इतना जुड़ जाते हैं कि व्यायाम, अपने शरीर,

उचित आहार को नजरअंदाज कर देते हैं। मुझे इसका भुगतान करने में डेढ़ साल

लग गए।"

सोनम ने कहा, "आपके जीवन में सबकुछ बदल जाता है।

आपका खुद के साथ रिश्ता बदल जाता है। आपके पति के साथ आपका रिश्ता बदल जाता

है। आपका शरीर बदल जाता है। आप कभी भी अपनी बॉडी के बारे में पहले जैसा

महसूस नहीं करेंगे। मैंने हमेशा खुद को वैसा ही स्वीकार किया है, जैसी मैं

हूं और मैंने सोचा कि मुझे अपना ये वर्जन भी स्वीकार करना चाहिए।"

कुछ

समय पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था। एक्ट्रेस

ने कहा था कि इसमें उन्हें 16 महीने लग गए। सोनम का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

देख फैंस भी हैरान रह गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें