मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनाक्षी

सिन्हा और जहीर इकबाल अब पति-पत्नी हैं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के जरिए

मुंबई में शादी कर ली। उनकी शादी में दोनों के परिवार और इंडस्ट्री के कुछ

दोस्त शामिल हुए थे। सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस

रिसेप्शन पार्टी में एक हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी

बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखी गई थी। पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का

जमावड़ा नजर आया।

अपने वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा

और जहीर इकबाल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में सोनाक्षी ने लाल

साड़ी पहनी और नेकलेस और ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। बालों में

गजरा और सिंपल मेकअप में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहीर ने सफेद

शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल

मीडिया पर वायरल हो गए हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी के रिसेप्शन में

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

सोनाक्षी सिन्हा

और जहीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर रिसेप्शन स्थल पर पहुंचे और पोज दिए।

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में भाईजान सलमान खान, रवीना टंडन, काजोल,

विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर, ऋचा चड्ढा, अली फजल,

शरमीन सहगल, अरबाज खान, संगीता बिजलानी, अदिति राव हैदरी, सदाबहार एक्ट्रेस

रेखा, दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो, हुमा कुरैशी, रैपर हनी सिंह, तब्बू,

अजय देवगन, अनिल कपूर, चंकी पांडे, संजय लीला बंसाली और मनोरंजन जगत की कई

मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

सोनाक्षी और जहीर पिछले 7

साल से रिलेशनशिप में थे। सोनाक्षी की तरह जहीर भी एक्टिंग के क्षेत्र में

काम कर रहे हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते हैं। सोनाक्षी और

जहीर ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें