मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुखिया का बेटा नदी में बहा, पेड़ की डाल पकड़कर बची जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुखिया का बेटा नदी में बहा, पेड़ की डाल पकड़कर बची जान

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित डुमरिया प्रखंड से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम के बेटे सुगनाथ हेंब्रम की जान उस वक्त आफत में पड़ गई जब वह शंख नदी में नहाने गया। रविवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर पहुंचा था। दोस्तों ने हाफ पैंट पहनकर नदी में उतरने का निर्णय लिया, लेकिन सुगनाथ ने जिन्स पैंट और टी-शर्ट में ही छलांग लगा दी।लगातार बारिश से तेज धार में फंसने के कारण सुगनाथ तैर नहीं सका और बहते-बहते तीन किलोमीटर दूर काटसाकड़ा तक पहुंच गया। इसी दौरान उसे एक पेड़ की डाल नजर आई, जिसे उसने तत्काल पकड़ लिया। काफी देर तक वह डाली से लटका रहा। इस बीच वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।घटना का वीडियो कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग स्तब्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें