मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

बहु को लाने से इंकार करने पर पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी,19

मार्च लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में बीते देर रात्रि

पिता और बेटे के बीच बहु को लाने को लेकर विवाद हो गया। बहु को लाने से मना

करने पर बेटे ने पिता के ऊपर लाठियों से वार कर दिया। जिसे अचेत अवस्था

में परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने उसे

मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

कार्यवाही शुरू कर दी।

बताया गया है कि 65 वर्षीय बालकिशन

पुत्र चिंते रात्रि में अपने घर पर था। तभी उसके छोटे बेटे मलथु उर्फ

हरदयाल ने अपने पिता से अपनी पत्नी को पीहर से लाने की जिद की। इस पर पिता

ने बहु को लाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो

गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर

लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे उसका पिता लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंचे बालकिशन के बड़े बेटे जानकी प्रसाद ने

बताया कि वह मौके पर पहुंचा और पिता को लहूलुहान अवस्था में देख तत्काल वह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें