मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मौसेरी सास पर जानलेवा हमला, आरोपित दामाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मौसेरी सास पर जानलेवा हमला, आरोपित दामाद गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,। सिलीगुड़ी में पत्नी से मुलाकात न होने से गुुस्साए शख्स ने मौसेरी सास पर हमला कर दिया। आरोपित दामाद को माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम नूर आलम है। वह सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के निवासी है। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात लेलिन कॉलोनी से गिरफ्तार किया। हैउल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार रात करीब आठ बजे माटीगाड़ा रामकृष्ण पाड़ा की एक अंधेरी गली में रंजू खातून पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रंजू को माटीगाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों से उपचाराधीन है।घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घायल महिला के बयान से नूर के बारे में सुराग मिला। जांच में सामने आया कि हमला पारिवारिक विवाद का नतीजा था। नूर पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी के मायके चले जाने के बाद उसने दूसरी शादी की, जो कुछ महीनों पहले हुई थी। दूसरी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। सोशल मीडिया पर नूर ने रंजू के साथ पत्नी की तस्वीरें देखकर शक के आधार पर रंजू से पूछताछ की। घटना वाले दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में नूर ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद वह फरार हो गया था और कई दिनों तक छिपा रहा। पुलिस लगातार उसकी संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। मंगलवार को वह रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। जांच के लिए पुलिस आरोपित की दस दिनों की रिमांड मांगेगी। हमले में इस्तेमाल धारदार हथियार भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें