मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास प्रकरण को लेकर की आआपा की आलोचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास प्रकरण को आम आदमी पार्टी द्वारा बहस का मुद्दा बनाए जाने की तीखी आलाेचना की है। कांग्रेस ने कहा कि यह काेई समस्या नहीं है। यह अनियमितता का मामला है। दिल्ली में और भी बहुत समस्याएं हैं और लाेगाें एवं राजनीतिक दलाें काे उन समस्याओंं पर चर्चा करनी चाहिए।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि सरकारी घर के खाली होने और उसके आवंटन के कुछ कायदे कानून हाेते हैं जिसका पालन हाेना चाहिए। कैमरे के सामने कोई खाली या भरा बक्सा लेकर बैठता है, लाेगों को इन सब चीजों में दिलचस्पी नहीं है।खेड़ा ने कहा कि वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस शहर में क्या हो रहा है। हम सभी को दिल्ली के लोगों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। सरकार समेत राजनीतिक दलों को भी इस पर ही चर्चा करनी चाहिए। कैमरे के सामने कोई खाली या भरा बक्सा लेकर बैठता है, लाेगों को इन सब चीजों में दिलचस्पी नहीं है। खेड़ा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने घर खाली किया तो उन्होंने चाबियां भी सौंप दीं। जब आप अपना आवास खाली करते हैं तो आपका आवास से रिश्ता खत्म हो जाता है।संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए जिस तरह का बंगला बनवाया है, वह अपने आप में गलत है। चूंकि यह मुख्यमंत्री आवास भी है और जब आप किसी पद से इस्तीफा देते हैं तो एक प्रक्रिया के तहत आप उस आवास की चाबी सरकार को साैंप देते हैं। इसे लाेक निर्माण विभाग अपने हाथ में ले लेता है और उसके बाद में सरकार इसे किसी और को आवंटित कर देती है। दीक्षित ने कहा कि अगर मौजूदा मुख्यमंत्री (आतिशी) ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया तो यह एक अनियमितता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें