मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज बढ़ेगा : शिल्पी नेहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज आगे बढ़ सकता है अन्यथा दुनिया की कोई भी ताकत न केवल समाज या देश, बल्कि घर-परिवार को भी आगे नहीं बढ़ा सकती। तिर्की ने कहा कि आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत महिलाओं में जागरुकता का व्यापक प्रसार करना है और इसके लिये स्वयं महिलायें ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।मांडर प्रखण्ड के मंदरो में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के महिला समूह की बैठक में शुक्रवार को तिर्की ने कहा कि महिलाओं के स्वाबलम्बन के लिये सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है। तिर्की ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखण्ड के जहानाबाद में चबूतरा निर्माण और स्कूल से आंगनबाड़ी तक पीसीसी पथ का शिलान्यास भी किया और वहां उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के सन्दर्भ में बातचीत की।इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं के साथ ही ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें