मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

समाजवादी पुरोधा लोकबंधु राज नारायण पुण्यतिथी पर याद किए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,

31 दिसम्बर समाजवादी पुरोधा लोकबंधु राज नारायण की 37वीं

पुण्यतिथि रविवार को भैरवतालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में

मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोकबंधु के मूर्ति पर पुष्प अर्पित

कर उनके विशाल व्यक्तित्व और योगदान को स्मरण किया गया।

बतौर मुख्य

अतिथि रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह 'औढ़े' ने आपातकाल के समय

चले आंदोलन में लोकबंधु के योगदान का उल्लेख किया। उनसे जुड़ी स्मृतियों को

साझा कर कहा कि लोकबंधु ने जीवन पर्यन्त समाज के निचले वर्ग के उत्थान के

लिए संघर्ष किया। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीए तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों में

स्मार्टफोन वितरित किया गया।

इसके पहले, कॉलेज के संरक्षक राधे मोहन

सिंह तथा प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तोयज, प्राचार्य आशुतोष सिंह ने मुख्य

अतिथि सुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर

प्रदेश अधिवक्ता हरिशंकर सिंह का स्वागत किया। समारोह में प्रो. सुमनलता

देवी, डॉ सुशील कुमार दूबे, डॉ अविनाश राय, डॉ कृपाशंकर पाठक, डॉ

धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अम्बरीष सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ अजय

कुमार मौर्य, डॉ अखिलेश्वर, डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि के साथ छात्रों

की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नरेन्द्र नारायण राय ने

किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें