मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल

धनबाद। महिला जूनियर डॉक्टर से शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने के विरोध में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के तमाम जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चिकित्सा कार्य ठप पड़ गया।घटना के विरोध में शनिवार को सुबह से ही एसएनएमएमसीएच के तमाम जूनियर डॉक्टर चिकित्सा कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल की लॉबी में बैठ गए हैं। इससे अस्पताल में भर्ती और बाहर से आने वाले मरीजों का इलाज बंद हो गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी मरीजों को बिना इलाज के ही वापस भेज दिया जा रहा है।वहीं हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार सुबह पहले से भर्ती एक मरीज, जिसकी हालात ठीक हो चुकी थी, उसे अस्पताल से छुट्टी किया जाना था, तभी मरीज का निरीक्षण करने पहुंची एक महिला जूनियर डॉक्टर से उस मरीज के 4-5 परिजनों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मरीज के परिजन शराब के नशे में थे और खुद को किसी राजनीतिक पार्टी का नेता और कार्यकर्ता बता महिला डॉक्टर को धमका रहे थे। उन्होंने बताया कि वे लोग इतने पर ही नही रुके, उन्होंने महिला डॉक्टर के चेहरे पर से उनका जबरन मास्क हटाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इससे आहत होकर डॉक्टर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें