मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, 50 लाख का डोडा जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगढ़ में तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, 50 लाख का डोडा जब्त

रामगढ़। पुलिस ने 50 लाख के डोडा के साथ तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 543 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया है।रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब जा रहे एक ट्रेलर पर डोडा लादकर ले जाया जा रहा है। चुटूपालू घाटी में जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रेलर (पीबी 03 एपी 9945) को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी। ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी को भगाने का प्रयास किया और वह घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने जब ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें 28 बोरियों में 543 किलो डोडा छुपा कर ले जाया जा रहा था।एसपी ने बताया कि लोहे की आड़ में डोडा की तस्करी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रेलर मालिक सह चालक बाल करण सिंह पंजाब राज्य के भटिंडा जिला अंतर्गत नैवाडा थाना के जीदा गांव का रहने वाला है। वह राउरकेला उड़ीसा से लोहा लाद कर पंजाब के लिए निकला था। रास्ते में सिमडेगा में रुककर उसने 28 बोरी में बंद 543 किलोग्राम डोडा ट्रेलर पर लाद लिया और उसे लोहे से छुपा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें