मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी मांगते दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रंगदारी मांगते दो अपराधी  हथियार के साथ गिरफ्तार

पलामू।समूह से कर्ज लेने के बाद उसे चुकता करने के लिए रंगदारी मांगते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी पलामू जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के पिपराही से सटे जंगल से हुई है। उनके पास से .315 बोर की एक राइफल, एक भरठुआ बन्दूक, एक केन बम, कपड़े, बैग एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं।अपराधियों की पहचान जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मायापुर के उमेश भुइयां (35) और चैनपुर के सेमरा के फिरोज अंसारी (25) के रूप में हुई है।बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में एसडीपीओ सदर मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ थाना क्षेत्र के पिपराही से सटे जंगल में दो व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं एवं किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना पर रामगढ थाना प्रभारी ओमप्रकाश साव के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की । इस क्रम में उमेश भुइयां और फिरोज अंसारी को पकड़ा गया। उमेश के पास से .315 बोर की एक राइफल , एक काला रंग का पीठू बैग और फिरोज अंसारी के पास से एक भरठुआ बन्दूक बरामद हुआ। पीठू बैग खोलने पर एक काले रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ केन बम मिला। केन बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि उमेश और फिरोज पूर्व में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े हुए थे। इधर कुछ दिनों से आपराधिक संगठन बनाकर जेजेएमपी, माओवादी और आदित्य नाम से ईंट भट्ठा, क्रशर मालिक और अन्य लाेगाें से रंगदारी मांगते थे। दोनों ने रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की है।इनमें से फिरोज पर चैनपुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगजनी और रंगदारी मामले में भी इसके शामिल रहने की जानकारी मिली है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।पूछताछ में फिरोज ने बताया है कि उसे 20 हजार रूपए महीना कर्ज देना पड़ता है। समूह से ऋण ले रखा है। इसके लिए वह लगातार रंगदारी मांगता था और कर्ज की भरपाई करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें