मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

इंडियन आर्मी की कैंटीन की तर्ज पर झारखंड पुलिस जवानों के भी बनेंगे स्मार्टकार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। झारखंड

पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने जा रही है। भारतीय सेना

की कैंटीन की तरह झारखंड पुलिस के जवानों को भी कैंटीन में कम दामों पर

सामान मिलेंगे। राज्य के 40 हजार पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड से फायदा

होगा।

अब झारखंड पुलिस के जवान पुलिस कैंटीन में स्मार्ट कार्ड के

जरिये भी खरीददारी कर पायेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला

और फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। नई स्कीम के तहत कार्ड जारी

होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की भी छूट मिलेगी।

गुरुवार

को मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में आईजी मुख्यालय ने सभी जिलों के

एसपी को पत्र भेजा है। लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी

पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की कैंटीन का कार्ड बनाने का

निर्देश दिया गया है। यह कार्ड किसी भी कैंटीन में वैध होगा।

कैंटीन

से सामान खरीदते समय स्मार्ट कार्ड लेकर आना जरूरी होगा। इसी कार्ड के

आधार पर सामान मिलेगा। इसमें सामान खरीदने की सीमाएं और रेट दोनों तय होगी।

उनको उतना ही सामान मिलेगा, जितना केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार तय करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें