मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

छठा चरण: नाम वापसी के बाद चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बचे 93 प्रत्याशी,जब्ती का आंकड़ा पहुंचा एक 1 अरब 13 करोड़ 69 लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा.नेहा अरोड़ा ने बताया है कि छठे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अब 93 प्रत्याशी रह गए हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार को दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह यहां अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1 उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। यहां अब 25 उम्मीदवार बचे हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भी दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब तक तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी अभी तक 3 लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा 1 अरब, 13 करोड़ 69 लाख तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक होम वोटिंग के तहत 911 लोगों ने मतदान किया है। वहीं आवश्यक सेवा से जुड़े 211 अब्सेंट वोटरों ने अपना वोट दिया है। वहीं निर्वाचन कार्य में जुटे 2,05,525 वोटरों में से 19557 लोग पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें