मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के हापुड़ में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हापुड़, । उप्र के हापुड़ जनपद में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पार जा पहुंची और

सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार छह लोगों की

मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और मृतकों के प्रति

संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को हर सहायता

करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी

इलाके में न्यू विकास नगर विपिन सोनी अपने छह दोस्तों साथ नैनीताल स्थित

नीम करौली दर्शन करने के लिए सोमवार की रात अर्टिगा कार से निकले थे। कार

से सभी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ जिले से गुजर रहे थे तभी गढ़ क्षेत्र

अल्लाहबक्शपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार दूसरे ओर जा

पहुंची और सामने से आए ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के

परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे छह लोगों की मौत हो गई। हादसे देख राहगीरों

ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी विनोद

पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कार में फंसे लोगों को निकालते हुए

अस्पताल पहुंचा। हादसे की जानकारी पर आलाधिकारी पहुंचे और राहत कार्य

कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में विपिन सोनी, रोहित सैनी

निवासी विकास नगर नियर लक्ष्य रत्ना पब्लिक स्कूल लोनी गाजियाबाद, अनूप

सिंह निवासी गली नंबर 2 नवीन कुंज लोनी, संदीप निवासी गिरी मार्केट लोनी,

निक्की जैन निवासी शिव विहार निकट मेट्रो स्टेशन लोनी और राजू जैन निवासी

खतौली मेरठ हैं। जबकि घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ में रेफर कर

दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि एक कार

सवारों का हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट टोल के पास देर रात करीब

12.30 बजे हुआ था। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की

पहचान कर परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए

कार्रवाई की जा रही है।

हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों

के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को राहत

कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। घटना में घायलों का मुख्यमंत्री

ने समुचित उपचार कराए जाने के आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें