मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारी बने आईएएस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारी बने आईएएस

रांची। झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गयी है। इनमें धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद शामिल है।इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन्हें प्रमोशन मिला है।अधिसूचना में कहा गया है कि गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियमावली के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2023 (गैर-एससीएस) की चयन सूची के लिए अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त करते हैं। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 (1) के अंतर्गत झारखंड संवर्ग को आवंटित करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें