मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

जलपाईगुड़ी में तेंदुए के हमले में छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जलपाईगुड़ी में तेंदुए के हमले में छह घायल

जलपाईगुड़ी। जिले के क्रांति इलाके के चिकनमाटी में तेंदुए के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह-सुबह जब लोग अपने रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थे, तभी जंगल से निकलकर एक तेंदुआ गांव में घुस आया और कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं।स्थानीय जानकारी के अनुसार, प्रियसी राय नाम की एक महिला अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी, तभी पीछे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना में प्रियसी राय और अमूल्य राय की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मालबाजार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को चिन्हित करने की कोशिश के दौरान एक वनकर्मी भी उसके हमले में घायल हो गया। फिलहाल तेंदुआ स्थानीय निवासी विधान राय के घर के पास एक झाड़ी में छिपा हुआ है और वन विभाग ने पूरे इलाके को घेर लिया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मालबाजार वाइल्डलाइफ स्क्वाड को बुलाया गया है, ताकि तेंदुए को बेहोश कर काबू में किया जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है। घटना के बाद पूरे चिकनमाटी इलाके में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें