मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

कारोबारी को बंधक बनाकर छह करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। क्राइम ब्रांच पुलिस ने रविवार को 50 हजार रुपये के

इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर दिल्ली के कारोबारी को बंधक

बनाकर छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट

दर्ज कर ली।

आरोपित अपराधी बिजेन्द्र

त्यागी को मेरठ मोड थाना नन्दग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उस पर

आरोप है कि 14 अक्टूबर 2023 को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर

जनकपुरी दिल्ली निवासी शशांक शर्मा को अपने घर बुलाकर बन्धक बनाकर छह करोड़

रुपये की फिरौती मांगी थी।

अतिरिक्त पुलिस

आयुक्त (अपराध/ मुख्यालय) ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का नगद

पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में शशांक शर्मा ने

दिल्ली निवासी दोस्तों से 02 करोड़ 75 लाख रुपये की व्यवस्था कराकर वासु

त्यागी के सहयोगी हर्षित को दे दिये थे। उसके बाद फिरौती के बाकी रुपये का

इन्तजाम न कर पाने के कारण आरोपितों ने कहा कि आने वाले सोमवार को 25 लाख

रुपये और देने तथा हफ्ते के रूप में 10 लाख रुपये महीना देते रहना।

आरोपितों ने मारपीट कर एक कागज पर लिखवाया कि उसने तीन करोड़ रुपये दे दिये

हैं, बकाया रकम भी जल्द दे देगा। आरोपितों ने धमकी दी कि पुलिस या किसी और

को यह बात बतायी तो वादी व उसके परिजनों को जान से मार देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें