मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग मामले में नीरज दुबे सहित छह आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बागबेड़ा में विजय

उर्फ मोनू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कोलकाता से नीरज दुबे,

मो. चांद, डेविड टोप्पो, सिंटू सिंह और बृजेश कुमार पांडेय को जबकि

जमशेदपुर से सुनील रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक

रिपीटर बंदूक, चार देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और कुल 102 राउंड गोली बरामद

किया है। सभी आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

एसएसपी

किशोर कौशल ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी

आरोपित कोलकाता में छिपे हुए हैं। इसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के

नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कोलकाता पुलिस को मदद से

कोलकाता के बागयूटी थाना क्षेत्र के लोकनाथ अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस

दौरान नीरज दुबे सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक

आरोपित सुनील रजक को जमशेदपुर से ही गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने

बताया कि कन्हैया सिंह और मोनू का पुराना विवाद था। स्टेशन के पार्किंग पर

नीरज दुबे पर फायरिंग के मामले में मोनू का नाम आया था। इसी को लेकर नीरज

और कन्हैया ने हाथ मिला लिया और मोनू की हत्या की प्लानिंग कर दी। उन्होंने

हत्या के लिए चांद से संपर्क किया। एक हफ्ते पूर्व से ही फरार चल रहे आशीष

ने रेकी की। घटनास्थल पर डेविड टोप्पो, चांद और सुनील रजक मौजूद थे। गोली

चांद ने चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी सड़क मार्ग से कोलकाता चले

गए। इसके लिए ब्रजेश पांडे ने मदद की थी। ब्रजेश ने ही हथियार को ठिकाने

लगाया था ।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी किसी ना किसी

मामले में फरार चल रहे थे। सिंटू सिंह पर हत्या और फायरिंग के कुल चार

मामले दर्ज हैं। डेविड पर भी तीन मामले दर्ज हैं। मो. चांद पर दो और सुनील

पर एक जबकि नीरज पर दो मामले दर्ज हैं। ब्रजेश पांडे हत्या के मामले में

सजायाफ्ता है और फिलहाल जमानत पर बाहर है।

एसएसपी ने बताया कि सभी

आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही एक साथ दो मामलों का खुलासा हो गया।

बागबेड़ा पर मोनू सिंह पर फायरिंग और उलीडीह में गुड्डू पांडे पर फायरिंग

का खुलासा किया गया है। सभी आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ

करेगी।

गौरतलब है कि दो मई, 2024 की सुबह विजय उर्फ मोनू घर के

बाहर पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को काम बता रहा था। इसी दौरान बाइक सवार

अपराधी ने मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मोनू को दो गोली, पुट्टी

मिस्त्री अनिल साहू और महिला ललिता देवी को एक-एक गोली लगी थी। मामले में

पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व मुख्य साजिशकर्ता कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर

जेल भेज दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें