मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

एसआईआर - मतदाता सूची से बाहर होने वालों की संख्या 46 लाख के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसआईआर - मतदाता सूची से बाहर होने वालों की संख्या 46 लाख के पार

कोलकाता। चुनाव आयोग द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए जाने वाले नामों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डिजिटलाइजेशन के नवीनतम रुझान के अनुसार अब तक कुल 46.30 लाख नाम चिह्नित किए जा चुके हैं। ये आंकड़े मंगलवार शाम तक पूर्ण किए गए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आधार पर हैं, जबकि सोमवार शाम तक यह संख्या 43.50 लाख थी। यानी मात्र 24 घंटों में 2.70 लाख नए नाम सूची में शामिल हुए हैं जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम तक उपलब्ध आंकड़ों में 22.28 लाख नाम "मृत मतदाता" श्रेणी में आते हैं। वहीं 6.40 लाख मतदाताओं को "अनट्रेसेबल" घोषित किया गया है, क्योंकि बार-बार प्रयास के बावजूद बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) उन्हें फॉर्म नहीं सौंप पाए।इसके अलावा, 16.22 लाख लोगों को “स्थानांतरित मतदाता” की श्रेणी में पाया गया है, जिनके स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान, शादी, नौकरी या अन्य कारणों से शिफ्ट हो जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही 1.05 लाख नाम ऐसे पाए गए हैं जिन्हें “डुप्लीकेट मतदाता” माना गया है, यानी जिनकी दो स्थानों पर एक साथ प्रविष्टि है।अक्टूबर 27 तक तैयार मतदाता सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 पंजीकृत मतदाता हैं।इस बीच, चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम को जानकारी दी कि राज्य में ऐसे बूथों की संख्या, जहां एक भी मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाता नहीं है, सिर्फ 24 घंटों में तेजी से बदल गई है। सोमवार तक ऐसे बूथों की संख्या 2,208 थी, लेकिन जिला मजिस्ट्रेटों से रिपोर्ट मांगने के बाद मंगलवार को यह संख्या घटकर सिर्फ 480 रह गई।आयोग ने इस असामान्य स्थिति पर जिला चुनाव अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें