मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

एसआईआर प्रक्रिया दबाव में नहीं, सहज रूप से पूरी होनी चाहिए : सुकांत मजूमदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसआईआर प्रक्रिया दबाव में नहीं, सहज रूप से पूरी होनी चाहिए : सुकांत मजूमदार

कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा प्रतिमंत्री व भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया किसी भी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी सहजता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर की अवधि बढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो इसका निर्णय चुनाव आयोग ही करेगा। मैं हमेशा कहता हूं कि किसी पर भी किसी प्रकार के दबाव की आवश्यकता नहीं है। प्रक्रिया को दबाव में नहीं, बल्कि सरलता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा संसद की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करता है। सुकांत ने कहा कि हमारा विपक्ष सरकार से सवाल पूछने या रचनात्मक आलोचना करने के लिए तैयार नहीं है।मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बाबर एक आक्रमणकारी था। वे उसके नाम पर मस्जिद क्यों बनाना चाहते हैं? अपने किसी नेता या व्यक्ति के नाम पर मस्जिद का नाम रखें। बाबरी मस्जिद की जगह उसे हुमायूं कबीर मस्जिद नाम दे दें, कौन रोक रहा है? जितनी चाहे मस्जिद बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें