मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा के 25 वे स्थापना दिवस पर विधानसभा प्रांगण में रजत जयंती का आयोजन, मुख्यमंत्री सहित कई नेता मंत्री मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा के 25 वे  स्थापना दिवस पर विधानसभा प्रांगण में रजत जयंती का आयोजन, मुख्यमंत्री सहित कई नेता मंत्री मौजूद

रांची।। आज झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर विधानसभा में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम रखा गया है. कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मौजूद रही। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई विधायक मंत्री मौजूद रहें। बता दें दीप प्रज्जवलन के साथ विधानसभा का रजत जयंती समारोह शुरू हुआ।

इसके बाद स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा को 2025 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिला। राज्यपाल, सीएम और स्पीकर ने संयुक्त रुप से सम्मानित किया. उत्कृष्ट विधानसभाकर्मी से संतोष कुमार, नीलम कुजूर, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम,रबीन्द्र पाल मो.शाहिद हैदर को सम्मानित किया गया। वहीं, षष्ठम विधानसभा के सदस्यों के जीवन परिचय पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। झारखंड के 25 वर्षों के संसदीय गाथा आधारित सदन संवाद का लोकार्पण किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक राज सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया।

विधानसभा में नेता मंत्रियों सहित आम लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।काजल मेहता

विशेष संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें