मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेलवे परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव

पूर्वी सिंहभूम। रेलवे प्रशासन ने टाटा नगर क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में कई ट्रेनों के संचालन में जरूरी बदलाव किए हैं। ये बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, वहीं कुछ को सीमित दूरी तक चलाने और मार्ग तथा समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।68077/68078 (आद्रा–वार–आद्रा) मेमू मेमू पैसेंजर 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी तरह 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मैमो पैसेंजर 31 अगस्त को रद्द रहेगी। टाटा नगर से संचालित 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बोकारो) मेमू पैसेंजर 26 अगस्त को केवल आद्रा तक सीमित रहेगी और आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। 13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान)मेमू एक्सप्रेस भी 26, 28, 29 एवं 31 अगस्त को गोमो तक सीमित रहेगी, जहां से गोमो से हटिया तक सेवा निरस्त रहेगी। 18019/18020 (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) एक्सप्रेस 25 से 29 अगस्त और 31 अगस्त को बोकारो से शुरू होकर धनबाद तक सीमित रहेगी।टाटा नगर को प्राथमिकता देते हुए 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस को 31 अगस्त को 90 मिनट विलंब से चलाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 18601 (टाटा–हटिया) एक्सप्रेस 27 अगस्त को अपने मार्ग में बदलाव करते हुए सीएनआई – जीडीबीआर–मुरी मार्ग से संचालित होगी।लंबी अवधि के लिए भी कई ट्रेनों का संचालन संशोधित किया गया है। 68029/68030 (राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला) मेमू और 18175/18176 (हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया) एक्सप्रेस 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी। 18109/18110 (टाटा–निर्मलनगर–टाटा) एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के मार्ग और समय में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे टाटा नगर क्षेत्र में बेहतर परिचालन सुनिश्चित हो सके।रेलवे ने 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस तथा 20818 (नई दिल्ली–भुवनेश्वर) राजधानी एक्सप्रेस के मार्गों में भी परिवर्तन किया है, जिससे टाटा नगर क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो।यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन से नवीनतम ट्रेन परिचालन की जानकारी अवश्य लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे प्रशासन के ये कदम टाटा नगर को केंद्र में रखकर क्षेत्रीय यातायात को सहज और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम प्रयास हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें