मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दीपावली की रात हुए चर्चित दीपक विभार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।इस मामले की जानकारी बुधवार को डीएसपी मुख्यालय–1 भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भुइयांडीह क्षेत्र में दीपक विभार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रेम यादव (27), रौशन कुमार (26) और अंगद मुखी (18) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी सिदगोड़ा क्षेत्र के ही निवासी हैं।डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल अपराधी बाबूडीह कब्रिस्तान के पास किसी से मिलने पहुंचा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापेमारी की और प्रेम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या में प्रयुक्त देशी रिवॉल्वर उसके साथी रौशन यादव के पास रखी है। इसके बाद रौशन की गिरफ्तारी की गई, जिसने तीसरे आरोपी अंगद मुखी का नाम उजागर किया। पुलिस ने अंगद के घर पर छापेमारी की, जहां से हथियार बरामद किए गए।डीएसपी ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अशोक दुबे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या की वजह आपसी विवाद थी। अशोक दुबे का अपने मित्र मुन्ना से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दीपावली की रात दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके दौरान अशोक ने पिस्तौल तान दी। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक विभार को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में दो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। वर्तमान में तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें