मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में मंदिर निर्माण की ममता बनर्जी की घोषणा पर शुभेंदु का कटाक्ष - सरकारी पैसे से मंदिर नहीं बनाए जाते

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में मंदिर निर्माण की ममता बनर्जी की घोषणा पर शुभेंदु का कटाक्ष - सरकारी पैसे से मंदिर नहीं बनाए जाते

सिलीगुड़ी। हाल ही में उत्तर बंगाल के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में भव्य महाकाल मंदिर बनाए जाने की घोषणा की थी। इस बार विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी रूपये से मंदिर बनाना सरकार का काम नहीं है।शुभेंदु अधिकारी शनिवार को कई राजनीतिक कार्यक्रमों भाग लेने उत्तर बंगाल के दौरे पर बंगाल पहुंचे। इस दिन वह बागडोगरा एयरपोर्ट से सीधे सिलीगुड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष के घर गए। वहां कुछ समय बिताने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान महाकाल मंदिर बनाने के मुद्दे पर शुभेंदु ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार अपने खजाने के रूपये से मंदिर बना रही है। मंदिर सरकारी रूपये से नहीं बनता है। अयोध्या में राम मंदिर हिंदुओं के रूपये से बना था। हिंदू धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को 'गंदा धर्म' कहा था। महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' और राम मंदिर के उद्घाटन के दिन विरोध मार्च निकाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें