मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति इस बार किताबों की थीम पर बन रहा पंडाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति इस बार किताबों की थीम पर बन रहा पंडाल

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के अलग -अलग स्थानों में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है।इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा इस साल 21 हजार काल्पनिक किताबों से पंडाल का निर्माण कर रही है। करीब 35 लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के ठीक सामने गुरुकुल के साधु एक पेड़ के नीचे पुस्तक लेकर बैठे नजर आएंगे। उनके चारों ओर हिरणों का झुंड होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल परिसर में किताब का स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें धार्मिक और जनरल नॉलेज की किताबें होंगी। पंडाल के अगल-बगल 15-15 फीट ऊंची किताबों से दीवारें बनाई जा रही हैं। सभी काल्पनिक किताबों पर संस्कृत में लिखा हुआ दिखेगा। आकर्षक लाइटिंग होगी। मूर्तिकार जगदीश पाल 15 फीट की ऊंची माता की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। समिति की ओर से रावण दहन सह आकर्षक आतिशबाजी का कार्यक्रम दशमी के दिन अरगोड़ा मंडा मैदान में किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने गुरुवार को कहा कि आज कल सभी बच्चे किताबों की जगह लैपटॉप और मोबाइल से पढ़ते हैं। इस थीम का उद्देश्य है कि लोगों में किताबों के प्रति रुचि बढ़े।उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 7 लाख, पंडाल निर्माण में 25 लाख, प्रतिमा में 1.5 लाख औरपूजन एवं अन्य में ढाई लाख कुल 35 लाख रुपये खर्च होगा।आयोजन को सफल बनाने में राजेश साहू, भोला राम, अंजित साहू मुनेश्वर साहू, कंचन साहू, रवि साहू, पवन साहू सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें