मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे डॉक्टर को मारी गोली -बदमाशों ने 15 लाख की मांगी रंगदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे डॉक्टर को मारी गोली   -बदमाशों ने 15 लाख की मांगी रंगदारी

ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे डॉक्टर को मारी गोली

-बदमाशों ने 15 लाख की मांगी रंगदारी

समस्तीपुर। वैनी थाने के वैनी गांव में ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे शहर के जाने माने आई स्पेशलिस्ट अमृत राज आजद को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। डॉक्टर के बाएं पैर में दो गोली लगी है।बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है, जो एक बाइक पर सवार हो कर आए थे। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।घटना के संबंध में बताया गया है कि डॉ.अमृत राज का शहर में क्लिनिक है। सोमवार शाम वह अपने ससुराल वैनी गए थे। जहां दरवाजे पर टहल रहे थे। जख्मी डॉक्टर ने बताया कि इसी दौरान पूरब की ओर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कहा कि 10 दिनों में 15 लाख रुपए पहुंच जाना चाहिए और इसी बीच पीछे बैठा बदमाश ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली डॉक्टर के बाएं पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।गोली की आवाज पर जुटे ससुराल के लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि बदमाशों को नहीं पचानते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें