मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

युवक पर चाकू से हमला, स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक पर चाकू से हमला, स्थिति गंभीर

पलामू। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कांके नावाडीह गांव में अज्ञात अपराधियों ने अशोक सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह (20) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। रवि खेत में शौच के लिए गया था। उसी समय बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधी चाकू से युवक को लहूलुहान कर खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। गांव के एक व्यक्ति ने रवि को खेत में जख्मी पड़ा देखा। उसकी सूचना पर परिजनों ने रवि को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया। उसके शरीर के कई हिस्से में चाकू लगने से गंभीर जख्म बन गए हैं। शनिवार को रवि बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रवि खेत की ओर शौच करने के लिए गया था। अचानक दो बाइक से चेहरे को ढके दो युवक आए और रवि पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, गर्दन और हाथ पर लगभग 4-5 बार हमला किया और उसे वहीं घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने रवि को खेत में घायल अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रवि कुमार सिंह को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिक रक्त बहने से रवि की हालत खराब हो गई थी, लेकिन उसके दो यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद स्थिति ख़तरे से बाहर है।इधर रवि की मां ने घटना के पीछे उसके पिता और गोतिया पर आशंका जतायी है। 2003 से उसके पिता और मां अलग हैं। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें