मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

ज्वेलरी दुकान में डकैती के मामले में दुकान का मालिक ही निकला मुख्य आरोपित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दक्षिण

24 परगना, 17 जनवरी । सोनारपुर थाने की पुलिस ने सोनारपुर में

ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले को सुलझा लिया है इस मामले में दुकान

का मालिक मुख्य आरोपित निकाला।

सोनारपुर

में मंगलवार रात एक ज्वेलरी दुकान में डकैती हुई थी। उस घटना के बाद इलाके

में भारी हंगामा हुआ था। पुलिस ने दुकान के मालिक राजू राय को थाने में ले

जाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एक महिला भी थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

महिला

का आरोप था कि ज्वेलरी दुकान का मालिक राजू राय पैसे देने के बाद भी

उन्हें आभूषण नहीं दे रहा है। महिला राजू राय के खिलाफ मामला दर्ज करवाने

थाने पहुंची थी। पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि आरोपित उनके ठीक सामने

ही बैठा है। पुलिस के मुताबिक कर्ज के चलते दुकान मालिक ने दुकान के डकैती

का नाटक किया।

महिला का आरोप है कि उसने

एक साल पहले इस राजू को तीन लाख 54 हजार रुपये दिये थे। लेकिन राजू ने उसे

गहने नहीं दिए और महिला का फोन भी उठाना बंद कर दिया।

जांच

करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपित ने आभूषण देने के नाम पर कई अन्य

लोगों से भी पैसे लिए हैं। बारुईपुर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

पार्थ घोष ने कहा कि दुकान मालिक ने दुकान में डकैती का नाटक किया था।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से शख्स का व्यवसाय ठीक से नहीं चल रहा

था। इसलिए वह डकैती का नाटक कर बैंक से बीमा राशि प्राप्त करने का प्रयास

कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें