मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में हो रही है हिंदी फिल्म ''मोहि'' की शूटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पलामू में हो रही है हिंदी फिल्म ''मोहि'' की शूटिंग

मेदिनीनगर, 24 मार्च । एक लम्बे समय के बाद पलामू में एक फूल लेंथ फीचर फिल्म की शूटिंग हो रही है। इस फिल्म का नाम मेहि बताया गया है। फिल्म के निर्देशक दीपक शाह है। उन्होंने बताया कि यह एक आध्यात्मिक बायोपिक है। पिछले लगभग 15 दिनों से पलामू और लातेहार के विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के विभिन्न किरदारों को करने के लिए मुंबई और झारखंड के कई बड़े स्टार इन दिनों पलामू में कैंप कर कुछ बेतला में रुके है तो कुछ मेदिनीनगर में निर्देशक के मुताबिक इस पूरी फिल्म को यही फिल्माया जा रहा है।

दीपक कुमार शाह एनएसडी से सम्बन्ध रखते हैं, नाटक से ही होते हुए ही उन्होंने फिल्म में कदम रखा है। पलामू और लातेहार का इलाका उन्हें खूब रास आया है। उन्होंने कहा कि अद्भुत है पलामू। यहां फिल्म शूटिंग की कमाल के लोकेशन है। ऐसी विविधता वाला लोकेशन बहुत कम जगह ही मिलता है।

शाह ने कहा कि आगे भी वे पलामू के लोकेशन में अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि पलामू में न सिर्फ अच्छे लोकेशन है बल्कि यहां के कलाकार भी मंझे हुए और अच्छे है। यहां के कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। लगातार काम होते रहने से पलामू के कलाकार भी एक दिन मुंबई के अच्छे स्टार को टक्कर देने में कामयाब होंगे। शाह ने कहा कि पलामू और लातेहार के आम जनता, प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के लोग काफी सम्मान और सहयोग दिया है, जिस कारण इस फिल्म का निर्माण काफी आसानी से चल रहा है।

फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियांशु चटर्जी अपनी हिंदी फिल्म तुम बिन से चर्चे में आये थे, फिर उन्होंने भूतनाथ, पिंजर, जुली जैसे दर्जनों हिंदी, बांग्ला व पंजाबी फिल्मो में बतौर स्टार काम किया। उन्होंने बताया कि पलामू आने से पहले वो यहां के विषय में जानते नहीं थे। पर पलामू आने के बाद उन्हें यहां से प्यार हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जगह में सतयजीत रे जैसे निर्देशक अपनी फिल्म निर्माण के लिए आते हो वो जगह ऐसे भी खास है। उन्होंने कहा कि इस जगह को कुछ सीरियस फिल्म मेकर की जरूरत है जो यहां के अनुकूल फिल्म निर्माण कर सके।

चंदरशेखर आजाद, ससुराल सिमर का, पवित्र भाग्य, सिर्फ तुम, साबधान इंडिया जैसे सीरियल के टेलीविज़न स्टार करण शर्मा भी इनदिनों फिल्म मेहि के शूटिंग के सिलसिले में पलामू में हैं। एक दिन शूटिंग से समय निकाल कर करण शर्मा ने मेदनीनगर शहर को देखा। उन्होंने बताया कि पलामू आकर फिल्म मेहि में काम करने का उनका बहुत अच्छा अनुभव रहा। दुबारा कभी इधर आने का मौका मिले तो वो जरूर पलामू आयेंगे।

फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल कुमार शुक्ला पलामू के ही रहने वाले हैं। मुंबई में रहकर वे फिल्म निर्माण का काम करते है। इस फिल्म से पहले उन्होंने अपनी हिंदी फिल्म उपन्यास की एक हिस्सा की शूटिंग यही किया था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग करने में स्थानीय स्तर पर वन विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह , छिपादोहर, गारू, सतबरवा आदि जगह के थाना प्रभारियों का भी सक्रिय सहयोग रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें