मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,

9 फरवरी । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी से सौजन्य भेंट की। विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज की प्रधानमंत्री

मोदी से यह पहली मुलाकात है।

मोदी से मुलाकात के

बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी शिवराज को लोकसभा चुनाव से पहले कोई

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही शिवराज ने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और फिर उन्होंने

दक्षिण का दौरा कर सभाएं भी की थीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री

रामदास अठावले भी भोपाल में शिवराज की सराहना कर चुके हैं। बता दें कि तीन

फरवरी को शिवराज के भोपाल स्थित बी 8, 74 बंगले पर पहुंच कर प्रदेश में

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह चुनाव प्रभारी सतीश

उपाध्याय ने उनसे मुलाकात की थी। तीनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे की

मुलाकात में विस्तृत चर्चा हुई थी। वहीं, इसी दिन सुबह क्लस्टर प्रभारियों

और विस्तारकों की बैठक में भी शिवराज को आमंत्रित किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें