मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

'शिवसेना-यूबीटी और मनसे दो खाली डिब्बे, साथ आने से भरेंगे नहीं', गठबंधन पर भाजपा विधायक का तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'शिवसेना-यूबीटी और मनसे दो खाली डिब्बे, साथ आने से भरेंगे नहीं', गठबंधन पर भाजपा विधायक का तंज

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने शिवसेना-यूबीटी और मनसे पार्टी के गठबंधन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि दो खाली डिब्बों को जोड़ने से वह भरता नहीं है। दोनों पार्टियों का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है।

राम कदम ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अगर दो खत्म हो चुकी पार्टियां एक साथ आ जाएं तो क्या फर्क पड़ेगा? राज ठाकरे का एक भी विधायक या सांसद नहीं है। उनका जनाधार पूरी तरह खत्म हो गया है। उद्धव ठाकरे के 90 प्रतिशत लोग एकनाथ शिंदे के साथ चले गए। जब कोई चीज पहले से ही खाली हो, तो दो खाली डिब्बों को जोड़ने से वह भरता नहीं है। इसलिए सिर्फ हेडलाइन में बने रहना ठीक है।

उन्होंने आगे कहा, "सभा में लोग मनोरंजन के लिए उन्हें सुनने जा सकते हैं, लेकिन वह भीड़ मतों में तब्दील नहीं होती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव, दोनों में इन दलों को कोई जीत नहीं मिली।"

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राम कदम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, "दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के पार्लियामेंट में दिए गए भाषण, उनकी कविताएं और उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायी है।

जीवन में एक कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर, वे हमेशा सबसे अलग रहे। अपने जीवनकाल में वे भाजपा के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके गए हैं।"

भाजपा विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनकाल की सारी चीजें प्रेरित करती हैं। वे मातृभूमि से बहुत प्यार करते थे। अपनी एक लाइन में उन्होंने कहा था कि यह देश हमारे लिए सिर्फ मिट्टी का टुकड़ा नहीं है, यह एक जीता-जागता, जिंदादिल देश है। ऐसी कविताओं के जरिए, उन्होंने देश के लिए पूरी तरह त्याग और समर्पण का जीवन जिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें