मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, घर पर परिवार के साथ की पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, घर पर परिवार के साथ की पूजा

नई दिल्ली। 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी साईं बाबा में गहरी आस्था रखती हैं। उन्हें कई बार अपने परिवार के साथ शिरडी साईं मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है।

अब एक्ट्रेस ने पूरी श्रद्धा के साथ अपने घर पर साईं बाबा का स्वागत किया है और खुद को कृतज्ञता और प्रेम से भरा महसूस कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ साईं बाबा की पूजा करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने घर पर साईं बाबा का कीर्तन रखा और उनकी पवित्र कफनी और पादुका अपने घर लेकर आई हैं। वीडियो में शिल्पा अपने पति और बच्चों के साथ साईं बाबा की आरती उतारती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "साईं, मैं आपकी पवित्र कफनी और पादुका को घर लाते हुए कृतज्ञता और प्रेम से भर गई हूं। आपकी दिव्य उपस्थिति मेरे घर और हृदय को भर दे, और मुझे श्रद्धा और सबुरी से मार्गदर्शन प्रदान करें, ॐ साईं राम।"

शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर भी साईं बाबा के वॉलपेपर शेयर करती रहती हैं। कभी वे भगवान शिव और भगवान विष्णु से जुड़े वॉलपेपर भी पोस्ट करती हैं।

बता दें कि साईं भक्तों के लिए बाबा की पवित्र कफनी और पादुका की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। भक्तों के बीच मान्यता है कि पवित्र कफनी और पादुका की पूजा करने से साईं बाबा की विशेष कृपा उनके परिवार पर होती है। कफनी एक तरह का लंबा वस्त्र होता है, जिसे साईं बाबा पहनते थे। पवित्र वस्त्र को सादगी और धैर्य का प्रतीक माना जाता है।

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहले से कानूनी पचड़े में फंसे हैं। दोनों पर एक व्यापारी के साथ 60 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा और राज की कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। शाखा को शक है कि मामला 60 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का है और क्या वाकई कंपनी की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपए का खर्च आया है, जितना निवेशकों को बिल में दिखाया गया है। इससे पहले मामले में शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत भी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले 60 करोड़ रुपए वापस दीजिए और उसके बाद जहां जाना है वहां जाइए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें