मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षक दंपती पर हमला कर घर में चार घंटे तक डकैती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिक्षक दंपती पर हमला कर घर में चार घंटे तक डकैती

पलामू। पलामू जिले के दरनगर थाना क्षेत्र के कुकही के मुगलजान टोला में गुरुवार देर रात लगभग 15 की संख्या में आए डकैतों ने शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर चार घंटे तक घर में तांडव मचाया। घर में रखे नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूट लिये । खाना बनवाकर खाया। डकैत शुक्रवार तड़के सुबह घर से भागे।जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर जपला के शिक्षक मृत्युंजय मेहता एवं उनकी पत्नी पारा शिक्षिका अनिता देवी गुरुवार रात लगभग 11 बजे खाना खाकर सो गए थे। मृत्युंजय मेहता शौच के लिए उठे तो छत पर संदिग्ध आहट सुनाई दी। नीचे लौटते ही उनका सामना हथियारबंद डकैत से हो गया। हल्की हाथापाई के बाद चार और डकैत अंदर घुस आए, जबकि बाकी बाहर पहरा देते रहे।डकैत पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने दंपति को बेरहमी से पीटा। हथियार तानकर डराया और घर में मौजूद हर बक्से, अलमारी और बैग को खंगाल डाला। जेवर, नकदी और कीमती सामान लूटकर अपने कब्जे में ले लिया।डकैतों ने चार घंटे तक लगातार नकदी और चाभी की मांग की। इतना ही नही दंपती को खाना बनाने तक के लिए मजबूर किया। वारदात रात 11 बजे से 3 बजे तड़के सुबह तक चलती रही। जाते-जाते गिरोह ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और घायल दंपति को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मो. याकूब ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की।ग्रामीण पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक परिवार पर हमला और चार घंटे तक डकैतों का बेखौफ घूमना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें