मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

शेख शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे गवाह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शेख शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे गवाह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

कोलकाता। संदेशखाली में सत्ता के संरक्षण में अपराध के ‘बेताज़ बादशाह’ शेख शाहजहां के खिलाफ अदालत में गवाही देने जा रहे प्रमुख गवाह भोला घोष की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके बेटे सत्यजीत घोष और चालक शहनूर मोल्ला की मौत हो गई। भोला घोष गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बुधवार सुबह भोला घोष, उनका बेटा सत्यजीत और चालक शहनूर, बसंती हाईवे से होकर बसीरहाट महकमा अदालत जा रहे थे। बताया गया कि बयरमारी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार पलट गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में भोला को मिनाखां ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता रेफर किया गया। उनकी हालत अब भी नाज़ुक बताई जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मछली व्यापार के एक सौदे को लेकर भोला घोष का शेख शाहजहां से आर्थिक विवाद चल रहा था। वर्ष 2022 में शाहजहां ने भोला को 20 लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद भोला घोष ने बसीरहाट महकमा अदालत में शाहजहां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके जवाब में शाहजहां ने भी भोला के खिलाफ एक मामला दायर किया था। बुधवार को इसी मामले में भोला और उनके बेटे को अदालत में पेश होना था।दुर्घटना के बाद नजाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है कि यह महज दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी में राशन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर शाहजहां के घर में हमला हुआ था, जिसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। इस मामले में शाहजहां पर हिंसा और महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद राज्य पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जेल में बंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें