मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भगवान महाकाल के दर्शन किये, भस्म आरती में हुईं शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन, । अभिनेत्री एवं टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला ने सोमवार तड़के

उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन के

किए। परिवार के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने

मंदिर में दो घंटे बिताए। शेफाली भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में महाकाल

की भक्ति में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद नंदी हॉल से ही दर्शन कर

उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया।

शेफाली

सोमवार तड़के चार बजे भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने

नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से

भगवान का पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकालेश्वर मंदिर के

पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली

जरीवाला आज महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दर्शन के

दौरान सफेद रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहन रखा था। उन्होंने मंदिर में सुबह

4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल के दर्शन व पूजन करने के बाद उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी

मनोकामना कही और फिर आप यहां से रवाना हो गईं।

शेफाली

जरिवाला ने कई अंग्रेजी और हिंदी संगीत वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में काम

किया है। शेफाली को 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से प्रसिद्धि

मिली थी। इसके बाद उन्होंने 10 से ज्यादा एल्बम सॉन्ग में काम किया है।

वर्ष 2004 में रिलीज फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में वे सलमान खान और अक्षय

कुमार के साथ नजर आ चुकी हैं। फिर वह नृत्य रिएलिटी शो नच बलिए पांच में

अपने प्रेमी के साथ दिखाई दी थीं। इसके साथ ही उन्हें बिग बॉस 13 में भी

देखा गया था। वर्तमान में भी वे एक धारावाहित में कोमोलिका का किरदार निभा

रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें