मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस : अनियंत्रित स्कूली बस पलटी, 12 से अधिक बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाथरस : अनियंत्रित स्कूली बस पलटी, 12 से अधिक बच्चे घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिकंदराराव थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चों के चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य करते हुए बच्चों का हालचाल जाना। मामले में जिला प्रशासन जांच कर कार्रवाई में जुट गया है।जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ थाना गंगीरी क्षेत्र की वांटेज कान्वेंट कौड़ियागंज स्कूल की बस रोजान की तरह आज सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव वाजितपुर में स्कूली छात्र छात्राओं को लेने पहुंची। यहां बस गांव से लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चे लेकर निकली और जैसे ही भदरोई गांव के पास पहुंची वैसे ही अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गई। हादसे के चलते बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 से अधिक बच्चों को चोट आ गई। इनमें एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शी छात्रों की मां ने बताया है कि बस में लगभग 50 से अधिक छात्र भरे हुए थे, जो कहीं ना कहीं स्कूल प्रबंधन की कार्य शैली पर एक बड़ा सवाल उठाती है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के अलावा गंगीरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गाड़ी का शीशा तोड़कर घायल बच्चों को निकालते हुए स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।सिकंदराव थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही से स्कूली बस पलटने की बात सामने आ रही है। गनीमत यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें