मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़़ में शातिर गोकश गोली लगने से घायल, अस्पताल में कराया भर्तीc

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़़ में शातिर गोकश गोली लगने से घायल, अस्पताल में कराया भर्तीc

फतेहपुर। जिले में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर गौकशी करने वाला शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से गोकशी के उपकरण सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गये हैं।गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी रोड़ पर ग्राम देवलान के पास स्थित महुआ की बाग में रात गश्त के दौरान पुलिस को किसी के होने की आहट आई। पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में गोकश तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि अपराध कम करने व टाप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित व इनामियां अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के आज बीती रात थाना गाजीपुर व थाना ललौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकस्करन गांव में जब चेकिंग व दबिश दी जा रही थी कि थानाध्यक्ष गाजीपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि औगासी रोड़ महुआ की बगिया में गौकशी करने वाले कुछ लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर दोनो थानों की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल महुआ के बाग ग्राम देवलान पहुंचकर घेराबंदी कर बदमाशों के आत्म समर्पण के लिए चेतावनी दी गई। दो बदमखशों द्वारा पुलिस को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकश हसीन(39) पुत्र नसीम निवासी कसौड़ा सात आना कस्बा व थाना ललौली जनपद फतेहपुर के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी गुलाम हैदर उर्फ मुन्ना पुत्र जिकरूउल्ला निवासी मोहल्ला शेखान थाना व कस्बा ललौली रात का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। घायल को तत्काल पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल गाजीपुर ले जाया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार गोकश शातिर किस्म का गौवध अपराधी है। घायल के विरूद्ध विभिन्न थानों पर पांच से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 01 राशि गौवंश, 01 कुल्हाडी, 02 चापड़, 04 छुरी, 01 लकडी का ठिहा, 02 बंडल काली पन्नी व 2200 रुपये नकद बरामद हुआ है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गाजीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अरविंद मौर्य, उपनिरीक्षक सावन पटेल, उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह, कांस्टेबल बाबी, कांस्टेबल मानवेंद्र, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल ललित मिश्रा, कांस्टेबल चंद्रशेखर, हेड कांस्टेबल वेद मणि ओझा व ललौली थानाध्यक्ष वृंदावन राय, उपनिरीक्षक सुमित, कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल कौशल, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल शिव प्रताप शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें