मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा में कूदे प्रेमी युगल, तेज बहाव में लापता,शास्त्री पुल बना प्रेम कहानी का गवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा में कूदे प्रेमी युगल, तेज बहाव में लापता,शास्त्री पुल बना प्रेम कहानी का गवाह

मीरजापुर। जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित शास्त्री पुल मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना का गवाह बना। यहां पहुंचे एक प्रेमी युगल ने अचानक एक-दूसरे का हाथ थाम गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों तेज धारा में बहकर लापता हो गए।राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह और शास्त्री पुल चौकी प्रभारी पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम बुलाकर देर शाम तक तलाशी कराई, लेकिन प्रेमी युगल का कुछ पता नहीं चल सका।पुलिस को प्रेमी के बैग से पैन कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक (22) देहात कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था और गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही वह घर से गुजरात लौटने के लिए निकला था, लेकिन मंगलवार को अपनी प्रेमिका संग शास्त्री पुल पहुंचा और दोनों ने जिंदगी खत्म करने का खौफनाक कदम उठा लिया।कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें