मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'शैतान' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में कमाएं 100 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिलहाल

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म 'शैतान' का जलवा है। इस

फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह

फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा थी। इतना ही नहीं इस

फिल्म के लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। दिलचस्प बात यह है

कि यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है। शैतान की रिलीज़

के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर : फिल्म द

नक्सल स्टोरी रिलीज हुई। हालांकि, इन फिल्मों का शैतान की कमाई पर कोई असर

नहीं पड़ा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सिलसिला जारी है। फिल्म ने

रिलीज के 10वें दिन भी अपनी कमाई का आंकड़ा बरकरार रखा है।

शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मार्च को जब फिल्म शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने पहले दिन

14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 18.75

करोड़ रुपये की कमाई की। इतना ही नहीं इस फिल्म की कमाई की रेस अभी भी जारी

है। फिल्म ने तीसरे 20.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.25 करोड़ रुपये, पांचवें

दिन 6.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़

रुपये, आठवें दिन 5.05 करोड़ रुपये, नवें दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

''सैक्निल्क'' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 9.75

करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो कुल मिलाकर इस फिल्म ने 10 दिनों में

कुल 103.05 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं ये फिल्म विदेशों में भी

पॉपुलर है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 137.98 करोड़ रुपये है।

वहीं,

फिल्म ''शैतान'' की बात करें तो यह फिल्म काला जादू, वशीकरण और अंधविश्वास

पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि

आर माधवन वनराज नाम के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ''शैतान'' में

ज्योतिका सदाना-सरवनन, जानकी बोदीवाला, अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें