मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'शैतान' ने रिलीज के पांचवें दिन किया शानदार कलेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। काला जादू पर आधारित यह हॉरर थ्रिलर रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया था। वीकेंड पर भी 'शैतान' देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़े। फिल्म ने शनिवार और रविवार को जबरदस्त कमाई की। हालांकि, वीकडे में 'शैतान' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने अपना मेकिंग बजट रिकवर कर लिया है।गुजराती फिल्म 'वाश' की हिंदी रीमेक 'शैतान' का ट्रेलर देखने के बाद से ही प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है। फिल्म देखने के लिए दर्शक भी सिनेमाघरों में आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14.75 करोड़ की कमाई कर दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 27.12 फीसदी की बढ़त के साथ 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया।तीसरे दिन यानी रविवार को 'शैतान' ने 20.5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही 'शैतान' ने रिलीज के महज तीन दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। फिल्म ने पहले सोमवार को 7.25 करोड़ का बिजनेस किया। अब 'शैतान' की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिलक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'शैतान' ने रिलीज के पहले मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'शैतान' का 5 दिन का कुल कलेक्शन 67.75 करोड़ रुपये हो गया है।'शैतान' ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में अपना बजट पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'शैतान' 60 से 65 करोड़ के बजट में बनाई गई है। ऐसे में फिल्म ने 67 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म का मेकिंग बजट वसूल कर लिया है। अब फिल्म ने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों के मुताबिक 'शैतान' 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें