मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

आर्यन की वेबसीरीज में दिलजीत दोसांझ का गाना सुन शाहरुख खान हुए इमोशनल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों बेटे आर्यन की पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का आभार व्यक्त करते हुए पोस्ट किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिलजीत 'तेनु की पता' सॉन्ग रिकॉर्ड कर रहे हैं, और आर्यन रिकॉर्डिंग रूम में बैठकर गाना सुन रहे हैं। वीडियो के अंत में आर्यन दिलजीत की बात शाहरुख से वीडियो कॉल पर करवाते हैं, फिर आर्यन और दिलजीत एक-दूसरे के गले लगते हैं।

शाहरुख खान ने पोस्ट का कैप्शन दिया, "दिलजीत पाजी को दिल से धन्यवाद और एक बड़ी झप्पी। आप बहुत दयालु और प्यारे हैं। उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा। ढेर सारा प्यार। 'तेनु की पता' रिलीज हो चुका है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।"

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का तीसरा गाना 'तेनु की पता' रिलीज हो चुका है। गाने की खास बात यह है कि इसमें आर्यन, दिलजीत दोसांझ और उज्ज्वल गुप्ता ने आवाज दी है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। वहीं, इसे उज्ज्वल गुप्ता ने कंपोज, अरेंज और प्रोड्यूस किया है।

यह आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज है, जिसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसके कुछ गाने और ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इस सीरीज में तीनों खान, आमिर, शाहरुख और सलमान, पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की झलक भी दिखाई गई है।

इस अपकमिंग सीरीज को 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, राघव जुआल, मनोज पहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर, और रजत बेदी जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें