मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहांपुर: रोडवेज बस चालक ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शाहजहांपुर: रोडवेज बस चालक ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा खां के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार सीतापुर डिपो के रोडवेज बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने तिलहर थाने में फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिवेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि फरमान ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस को नुकसान पहुंचा।

यह हादसा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास हुआ। बस हरिद्वार जा रही थी। चालक ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए बस सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान बरेली की ओर जा रही फरमान की कार ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई। फरमान को भी मामूली चोटें आईं।

बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह 12 घंटे के अंदर फरमान के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी है।

मामले की जांच चल रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

इस हादसे के बाद पुलिस ने फरमान को हिरासत में लिया था और कार की तलाशी ली थी। तलाशी में उनके बैग से संदिग्ध क्रिस्टल ड्रग्स और सिरिंज बरामद होने की भी खबरें हैं, जिस पर अलग से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। फरमान के पिता मौलाना तौकीर रजा पिछले साल बरेली हिंसा मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें