मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहांपुर: प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 7 मई को आनी थी लड़की की बारात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शाहजहांपुर: प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 7 मई को आनी थी लड़की की बारात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से सिर्फ एक दिन पहले प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह पूरा मामला थाना परौर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर का है, जहां 19 वर्षीय सर्वेंद्र और 18 वर्षीय नन्ही ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। दोनों के शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में आम के पेड़ से लटके मिले।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी 7 मई को बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र में तय थी और बारात आने वाली थी, लेकिन शादी से महज एक दिन पहले, यानी 6 मई को, दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें निभाते हुए यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इस घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। यह दृश्य देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि युवती छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या लग रहा है। हालांकि, फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें